Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में चश्मे किए वितरित

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: ऊन मंडल क्षेत्र के ग्राम दथेडा में भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा की की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के उपलक्ष में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अर्न्तगत चश्में वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 70 लोगों को चश्में वितरित किए गए।

मंगलवार को कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं पिछडा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लोकेश प्रजापति, जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, एमएलसी विरेन्द्र सिंह एवं पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य डा. रामजीलाल कश्यप ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने भारत माता व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चरणों में दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किये।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, गरीब, वंचित, दलित, आदिवासी एवं किसानों के मसीहा के रूप में कार्य करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितम्बर को जन्मदिवस है। पिछडा मोर्चा द्वारा 70 कार्यकर्ताओं को चश्में वितरित कराये गये।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान, कुलदीप प्रधान, आनन्द पुण्डीर, कपिल पंवार, जनेश्वर सैनी, निविश, अवनीश चौहान, रीनू सरोहा, सुखदेव कुमार, विक्की देशवाल, सन्नी मलिक, अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img