Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Sunjay Kapur: संजय कपूर की प्रेयर मीट में शामिल होने की अटकलें, करिश्मा कपूर बच्चों संग एयरपोर्ट पर आईं नजर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रविवार को अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और उद्योगपति संजय कपूर की श्रद्धांजलि सभा (प्रेयर मीट) आयोजित की जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने दोनों बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। वीडियो के सामने आने के बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि करिश्मा दिवंगत संजय कपूर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित प्रेयर मीट में शामिल हो सकती हैं।

वायरल वीडियो क्या है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेत्री करिश्मा कपूर को अपने बच्चों संग देखा जा सकता है। एक्ट्रेस और उनके बच्चों ने सफेद कपडे़ पहने हैं और उन्हें अपनी गाड़ी से निकलकर एयरपोर्ट जाते देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं और अपने पूर्व पति की श्रद्धांजलि सभा में बच्चों संग शामिल होंगी। हालांकि, अभी तक इसकी कोई और पुष्टि नहीं हुई है।

श्रद्धांजलि सभा कब और कहां होगी आयोजित?

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर का 19 जून को अंतिम संस्कार किया गया था, जिसमें अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी अपने बच्चों संग शामिल हुई थीं। अब जानकारी के अनुसार आज यानी 22 जून को नई दिल्ली स्थित ताज पैलेस के दरबार हॉल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसका समय शाम 4 से 5 के बीच है। इसमे कई दिग्गजों के पहुंचने का अनुमान है।

हार्ट हटैक से हुआ निधन

लंदन में पोलो मैच खेलने के दौरान संजय कपूर अचानक जमीन पर गिर पड़े थे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया कि संजय कपूर ने खेल के दौरान एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिस कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हालांकि, उनकी कंपनी द्वारा जारी ऑफिशियल बयान में मौत का कारण सिर्फ हार्ट अटैक बताया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img