Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

रामा इंस्टीट्यूट में विश्व वन्यजीव दिवस पर भाषण प्रतियोगिता

  • आयोजित प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने वन्य जीवों के विषय पर विचार व्यक्त किए

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: रामा इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन किरतपुर के जन्तु विज्ञान वि​भा​ग में विश्व वन्यजीव दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का प्रारंभ निदेशक इंजी रोहित चौधरी, प्राचार्य डा.डबलेश कुमार, उप प्राचार्य डा.रवीश कुमार, कार्डिनेटर विजेता मिश्रा, डीन साइंस डा. सीडीशर्मा एवं विभागाध्यक्ष सौरभ राजपूत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने वन्य जीवों के विषय में अपने विचार रखे । भाषण प्रतियोगिता के मुख्य वक्ता निखिल भारद्वाज प्रवक्ता बीएड ने छात्रों को वन्य जीवों के साथ पुरातन व्यवस्था को बताया कि वन्य जीवों के संरक्षण के लिए मनुष्यों ने वन्य जीवों को अनेक देवी देवताओं के साथ जोडा, जिससे उनका संरक्षण हो सके। प्रियंका चौधरी विभागाध्यक्ष बीबीए ने वनस्पति एवं जीवों के सम्बंध को बताया। ज्योति चंदोक प्रवक्ता अंग्रेजी ने आवारा जन्तुओं पर प्रकाश डाला।

49 1

डा.अंशु प्रजापति प्रवक्ता बीए संकाय ने शाकाहारी बनने पर जोर दिया। अन्त में डीन साइंस डा.सीडी शर्मा ने आहावान किया कि वन्य जीवों को जहर देकर नहीं मारना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से वन्य जीवों में असन्तुलन पैदा हो जाता है। भाषण प्रतियोगिता में शाफिया नासिर, शाफिया जाहिर सदफ जहां व रूशदा ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। कार्यशाला का सफल समापन डीन साइंस डा.सीडी शर्मा के नेतृत्व में विभागाध्यक्ष सौरभ राजपूत के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा शाफिया नासिर द्वारा किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img