Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

स्पोर्ट्स कारोबारी की हत्या, लाखों की लूट

  • विरोध करने पर पत्नी को गोली मारी, बेटे और पोती को बनाया बंधक
  • एक बार फोन उठा भी, लेकिन बदमाश ने काट दिया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ब्रहमपुरी थानांतर्गत किशनपुरी में अलसुबह दो बदमाशों ने 70 वर्षीय स्पोर्ट्स व्यापारी की हत्या कर लाखों की नगदी व जेवर लूट लिए। बदमाशों ने विरोध करने पर पत्नी को भी गोली मारी। पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूट की सूचना पर मौके पर पहुंचे आईजी और एसएसपी को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरों ने बाइक सवार बदमाश आ गए हैं।

12 10

पुलिस की आधा दर्जन टीमें बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाई गई है। वहीं देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बाद में मृतक व्यापारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट मृतक के बड़े बेटे ने बदमाशों के खिलाफ कराई है। किशनपुरी में सीओ ब्रह्मपुरी के पुराने आॅफिस से सटे मकान में व्यापारी धन कुमार जैन, पत्नी अंजू जैन, बेटे नवीन जैन और अभिषेक जैन के साथ रहते है।

13 11

अभिषेक जैन अपनी पत्नी प्रियंका और बेटे आदि के साथ नॉर्वे में रहते हैं, जबकि नवीन पत्नी स्वाति के साथ बेटे को छोड़ने सेंट मेरी स्कूल गए थे। जबकि उनकी बेटी आशिका आज स्कूल नहीं गई थी। इस कारण वो घर पर थी। नवीन के जाते ही दो बदमाश मुंह में कपड़ा बांध कर घर में घुसे और नवीन की बेटी आशिका और अभिषेक को कमरे में बंद किया। तभी बेटी आशिका कमरे से बाहर निकली तभी बदमाशों ने धन कुमार जैन को गोली मार दी। पति को बचाने आई पत्नी अंजू को भी गोली मार दी। इसके बाद बदमाशों ने बेखौफ हो कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। हत्या और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए।

14 10

लूट की सूचना मिलते ही आईजी नचिकेता झा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारी की हत्या करने के बाद घर में रखे सारे जेवरात और नगदी लूटी है। हालांकि मृतक के बेटे नवीन जैन की तरफ से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यापारी के घर से बदमाशों को लाखों के जेवर और नगदी हाथ लगी है।

बदमाशों ने घर में घुसते ही व्यापारी पर चलाई गोली

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में स्थित किशनपुरी में व्यापारी के घर बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के साथ धावा बोला था। बाइक से उतर कर बदमाश सीधे व्यापारी के बेडरुम में गए और फायर करके व्यापारी की जान ले ली। गोली की आवाज सुनकर पत्नी बाथरूम से निकलकर पति को बचाने आई तो बदमाशों ने उनको भी गोली मार दी। इससे पहले बदमाशों ने मृतक के बेटे और पोती को कमरे में बंद कर दिया था।

व्यापारी धन कुमार जैन के घर जिस तरह से बदमाश बेखौफ होकर घुसे उससे लग रहा था कि बदमाशों को घर की पूरी लोकेशन मालूम थी। बदमाशों ने मुंह में कपड़ा बांधा हुआ था। सिर्फ उनकी आंखें ही दिख रही थी। बाइक सवार बदमाश जिस वक्त घर में घुसे उस वक्त मेन गेट पूरी तरह से खुला हुआ था। बदमाश सीधे बेडरूम में घुसे और बेड पर लेटे धन कुमार जैन को गोली मार दी। गोली व्यापारी के सीने में लगी। गोली लगते ही बेड पर खून ही खून दिख रहा था। गोली चलने की आवाज सुनते ही बाथरूम से निकल कर पत्नी अंजू जैन भागकर अपने पति को बचाने आई तो बदमाशों ने उनको धक्का दिया और विरोध करने पर गोली मार दी।

19 10

इसे पहले बदमाशों ने व्यापारी की हत्या करने से पहले उनके छोटे बेटे अभिषेक जैन को कमरे में बंद कर दिया था और पोती आशिका को रस्सी से बांध दिया था। बदमाशों ने पति और पत्नी को गोली मारने के बाद इत्मीनान के साथ दो कमरों में रखे जेवर और नगदी बटोरनी शुरू कर दी। इस बीच पोती आशिका किसी तरह रस्सी खोलकर बाहर आई तो बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी देकर अंदर भेज दिया।

पूरे घर की फर्श पर खून ही खून

बदमाशों की गोली का शिकार हुए व्यापारी धन कुमार जैन के शरीर से निकले खून ने जहां बिस्तर को लाल कर दिया था। वहीं जब उनको अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब पूरे फर्श पर खून ही खून दिख रहा था जो गेट तक साफतौर पर देखा जा सकता था। बाद में परिजनों ने फर्श से खून को साफ करा दिया था। इससे साफ जाहिर हो रहा था कि बदमाशों ने बेखौफ वारदात को अंजाम देने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

एपल का मोबाइल भी ले गए

बदमाश लूट और हत्या करने के बाद एपल मोबाइल भी लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद जब सर्विलांस टीम आई तो उसने परिजनों ने सभी के मोबाइल नंबर लिये। घर के वाईफाई का नंबर भी लिया। टीम को बताया गया कि बदमाश एपल का मोबाइल भी ले गए हैं। इसके बाद सर्विलांस टीम ने मोबाइल नंबर लिया। परिवार की एक महिला ने बताया कि जब एपल के नंबर को डायल किया गया तो एक बार नंबर उठा था लेकिन बाद में कट गया था। वहीं मोबाइल की लोकेशन के पास के एक लोहे की दुकान की तरफ मिल रही थी लेकिन इससे कोई मदद नहीं मिल पाई थी।

बेटी से एसएसपी ने की बात

15 9

लूट और हत्या की जघन्य वारदात के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मृतक की पोती आशिका से अलग से बात कर घटनाक्रम की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने उसकी बातचीत की वीडियो रिकार्डिंग भी की। बेटी ने एसएसपी को वो रस्सी भी दिखाई जिसमें उसे बांधा गया था। घर में हत्या और लूट होने से आशिका के चेहरे पर खौफ साफ दिख रहा था। पुलिस के बार बार पूछने के कारण वो असहज भी हो रही थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img