Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

खेल उत्सव क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में बडौत विकास क्षेत्र के ग्राम बडावद के उच्च प्राथमिक विद्यालय में ‘खेल उत्सव क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।खेल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेलों में विद्यालय में अध्यययनरत बच्चों ने प्रतिभाग किया।जिसमें खो-खो, रेस, जिमनास्टिक आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं।विजयी बच्चों को गिफ्ट देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाध्यापक शरदेन्दु शर्मा तथा संचालन सहायक अध्यापक मौ. यामीन और अंकित तोमर ने किया। सहायक अध्यापक मनोज कौशिक और दिनेश कुमार निर्णायक रहे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय के बारे में बताते हुए कहा कि उनको हॉकी के जादूगर के नाम से जाना जाता है और उनके जन्मदिन को हर वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने जीवन में खेलों के महत्व को भी बहुत ही रोचक तरीके से समझाया। कार्यक्रम में सुदेश, मंजू, रश्मि आदि का सहयोग रहा। इस अवसर बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img