Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

मेरठ में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर बनाने की उठाई मांग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ-हापुड़ लोकसभा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान मेरठ मे स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की स्थापना किए जाने की मांग की। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस मामले पर बोलते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मेरठ पश्चिम उत्तर प्रदेश की खेलकूद संबंधी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है।

मेरठ सहित सम्पूर्ण पश्चिमी उत्तर प्रदेश से निकले हॉकी, क्रिकेट, कुश्ती, कबड्डी, शूटिंग एवं तीरंदाजी के अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताएं में पदक हासिल करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खेलते समय खिलाडी अनेक प्रकार की चोटों के शिकार होते हैं जिनके इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता होती है।

इस प्रकार की चिकित्सा प्रदान करने के लिए वर्तमान मे पूरे उत्तर प्रदेश मे कोई भी स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर नहीं है। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देने वाले इस क्षेत्र से निकलने वाली खेल प्रतिभाओं को समय से उचित इलाज प्रदान करने हेतू मेरठ मे इस प्रकार के सेंटर की स्थापना किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए मेरठ के प्रतिष्ठित लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज का परिसर सर्वथा उपयुक्त है।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सभापति के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से निकालने वाली खेल प्रतिभाओं के यथोचित इलाज हेतू मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर कि स्थापना करने का कष्ट करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img