- केक काटा और मिठाई बांटकर मनाई खुशी
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिहं यादव का 82वां जन्मदिन जिले में कस्बों के साथ-साथ गांवों में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।
रविवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के संस्थापक मुालयम सिंह यादव के जन्मदिन पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन मुजफ्फरनगर रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि ग्रामीण एवं किसान पृष्ठभूमि से लेकर केन्द्रीय रक्षामंत्री तक की यात्रा नेताजी के संघर्ष एवं जीवट का प्रमाण है।
वंचित, पिछड़े, किसान, नौजवान हमेशा उनकी राजनीति के केन्द्र में रहे है। राजनीति में वे पिछड़ों की आवाज बने तथा उन्हें राजनीति एवं प्रशासन मे उचित भागीदारी दिलाई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी ने चौधरी चरणसिंह की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए किसानों एवं जवानों के हित में अनेक कार्य किए। सीमा पर शहीद होने वाले फौजियों के शव को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करना क्रान्तिकारी कदम था।

विजय कौशिक ने कहा कि मुलायम सिंह ने राजनीति में जनता से किए हुए वायदों को निभाया है। प्रदीप सिंभालका ने किसानों के हक में मुलायम सिंह द्वारा किए गए कार्यों को याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने गन्ना किसानों के हित में कई चीनी मिलों की स्थापना कराई। जावेद जंग ने कहा कि मुलायम सिंह ने हमेशा कानून के शासन की निभाया है।
उन्होंने पिछड़ी जाति की महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। इसके बाद सभी सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई एवं नेताजी की लम्बी उम्र के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर कैराना, थानाभवन एवं कांधला में विधानसभा अध्यक्षों सत्यपाल कश्यप, राव तफरूज एवं मांगेराम मलिक ने गोष्ठियों का आयोजन किया।
इस अवसर पर चेयरमैन अशोक चौधरी, विजय कौशिक, प्रदीप सिंभालका, जावेद जंग, रवि बालियान, किरणपाल कश्यप, सैयद मुस्तकीम, मुनत्याज, खुशनूद,ममरेज, इंतजार, तासीन मंसूरी, इरफान अली, रहमान राव, गुलफाम अली, परवेज कैराना आदि उपस्थित रहे।
केक काटकर मनाया मुलायम का जन्मदिन
नगर में माजरा रोड स्थित प्रगति मार्केट पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप के कार्यालय पर सपाईयों ने मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाय। इस मौके पर किरणपाल कश्यप ने कहा कि हमें नेताजी के पद चिह्नों पर चलकर सर्वसमाज के जनमानस के लिए संघर्ष करना है। इस मौके पर संजीव राठी, डा. मुनव्वर जंग, भारत कश्यप, गौरव कश्यप, धीरसिंह कश्यप, नवाब मियां, राजीव कश्यप, नफेसिंह, रोहताश कश्यप आदि मौजूद रहे।

