- राज्य महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार राज्य महिला आयोग की सदस्या राखी त्यागी की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग द्वारा महिलाओं के उत्थान व कल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे है। जिसमें जनपद में निराश्रित महिला पेंशन, विधवा पेंशन-14026, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना-6845, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-146, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य-33 प्रक्रियाधीन, उप्र. रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष-59, व प्रवर्तकता कार्यक्रम (स्पोन्सरशिप योजना)-46 को लाभ दिया गया है।
इस दौरान वन स्टाप सैटर की प्रबंधक गजाला त्यागी ने उपस्थित महिलाओं को 181 व वन स्टाप सेन्टर द्वारा महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधा के बारे में बताया गया। महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने हेल्पलाईन नंबरों के प्रति जागरुक किया। राज्य महिला आयोग की सदस्या के समक्ष जनसुनवाई में 18 शिकायतें प्राप्त हुई। जो मुख्यत: एसएचओ शामली-एक, थानाभवन एक, कैरानाएक, महिला थाना छह, आदर्शमंडी एक, तहसीलदार ऊन एक, कैराना एक, सीओ सिटी एक, तहसीलदार सदर एक, कोतवाली शामली एक शिकायतें प्राप्त हुई। उक्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी विशु राजा, अपर चिकित्साधिकारी भानु प्रताप, तहसीलदार शामली एसडी पंवार, सीओ शामली प्रदीप सिंह एवं साजिद, शुभम, राहुल कुमार व वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं राज्य महिला आयोग की सदस्या राखी त्यागी ने वन स्टॉप सैंटर व वृÞद्धा आश्रम का भ्रमण किया। वन स्टॉप सैंटर के भ्रमण के द्वौरान सभी कर्मचारी उपस्थित रहे व कांउसलिंग रूम व अल्पवास की व्यवस्था का निरीक्षण किया जो संतोषजनक पाया गया।

