Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

कांधला में फिर से बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

  • एक सप्ताह में हो चुकी चोरी की आधा दर्जन वारदातें

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: कांधला नगर के मोहल्ला रायजाद्गान के मजरा डंगडूगरा निवासी इरफान मलिक कस्बे में ही कपड़े की दुकान करता है। चार दिन पूर्व कपड़ा व्यापारी इरफान मलिक अपने पूरे परिवार के साथ कलियर शरीफ गया था। गुरुवार की सुबह जब कॉलोनी के लोग उठे तो उनकी निगाह इरफान के मकान के बाहर टूटे पड़े ताले पर गई। सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने घटना की सूचना इरफान को देने के साथ ही पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। दोपहर के बाद पीड़ित व्यापारी ने कस्बे में पहुंचने के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित व्यापारी इरफान के अनुसार उसके घर पर लाखों रुपए की नगदी के साथ लाखों रूपए के जेवरात व अन्य कीमती सामान भी थे जो चोरी हो गए है, पीड़ित ने घटना के सामान का आंकलन करने के बाद सही नुकसान की जानकारी देने की बात कही है। मामले को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी का कहना है कि मामले में पुलिस जांच कर रही है जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

बंद मकानों को निशाना बना रहे बदमाश

नगर में पिछले कई दिनों से चोरों ने बंद मकानों को निशाना बनाया हुआ है लेकिन पुलिस एक भी घटना की तह तक नहीं पहुंच पा रही है। पांच दिन पूर्व इदरीश बेग विहार कॉलोनी निवासी शकील के बंद घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने वहां से डेढ़ लाख की नगदी व लगभग 50 हजार रूपए के जेवर चोरी कर लिए थे।

एक सप्ताह पूर्व गांव इस्लामपुर घसौली निवासी राशिद के घर में 41 हजार रुपए की नगदी के साथ दो लाख रूपए की कीमत के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया था। वही तीन दिन पूर्व कस्बे से हैदराबाद गए कपडा व्यापारी हाजी दिलशाद के यहां बदमाशों ने नगदी व जेवरात सहित 20 लाख रूपए से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस अभी तक किसी भी मामले में नतीजे तक नही पहुंच पाई है। उससे पहले ही बदमाशों ने एक घर को और निशााना बनाते हुए उनके सामने चुनौती पेश की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img