Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

शादी के सीजन में फूलों के बाजार में लौटी बहार

  • वीरान पड़ी फूल मंडियों में लौटी रौनक के साथ फूलों के दाम भी बढ़े

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना संकट में मुरझाये फूलों के कारोबार में फिर से बहार लौट आ गयी है। दो साल बाद शादी का पहला सीजन है, जिस पर महामारी का असर नहीं दिख रहा है। मंडप, गाड़ी, पंडाल और घरों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाने के लिए लोग बुकिंग करा रहे हैं। इससे बेपटरी हुआ कारोबार पटरी पर सरपट दौड़ चला है। दुकानदारों के साथ उनके यहां काम करने वालों को बड़ी राहत मिली है। कोरोना काल में हुए नुकसान की भरपाई की उम्मीदें भी बढ़ी हैं।

हालांकि, मांग बढ़ने के साथ फूलों के दाम भी बढ़ गये हैं। वहीं, मांग के अनुसार कोलकाता से भी शहर की मंडियों में विभिन्न वेरायटी के फूल मंगाये जाते हैं। खासकर गुलाब। इस बार अप्रैल से जुलाई तक 30 से ज्यादा शुभ लग्न हैं। शादी के सीजन में 50 लाख से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद लगायी जा रही है। बाजार की रौनक बढ़ने से व्यापारियों के साथ मालियों के अच्छे दिन आ गये हैं।

लॉकडाउन में फूल की खेती करने वाले किसानों के चेहरों की रंगत जहां उड़ गई थी। वहीं सहालग में किसानों के चेहरों में हल्की खुशी देखने को मिल रही है। 100 रुपये किलो बिकने वाला गेंदा व गुलाब अब 150 से 300 रुपये किलो तक बिक रहा है। शादी समारोह में फूलों से सजावट कराना लोगों को बेहद पसंद है। हालांकि इस बार इस पसंद को पूरा करने के लिए लोगों को अतिरिक्त जेब खर्च करना होगा।

दरअसल 15 दिनों में फूलों के रेट में कई गुना का इजाफा हो गया है। थोक में 100 रुपये किलो बिकने वाला गेंदा अब 150 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि गुलाब जो कि अधिकतम 150 रुपये किलो था, अब अचानक से 250 से 300 रुपये में बिक रहा है। जबकि इन दोनों फूलों की खेती जिले में खूब होती है। सहालग के सीजन में शादी वाले घरों को सजाने की तैयारी चल रही हैं। इसके लिए फूलों की मांग में जबरदस्त इजाफा है।

25 से 35% तक बढ़ी कीमत

फूल विक्रेता अभिषेक ने बताया कि लग्न शुरू होने से फूलों की मांग बढ़ी गई है। फूलों के दामों में 25 से 30 फीसद का इजाफा हो गया है। गेंदा फूल की लरी पहले 10 रुपये में मिलती थी,अब 20 रुपये देने पड़ रहे हैं। गुलाब के फूल के दाम 100 रुपये किलो से बढ़कर 300 रुपये किलो हो गए हैं। जरबेरा जहां पहले 5 रुपये में एक फूल मिल रहा था, अब यह 10 रुपये में मिल रहा है। गेंदा के फूल 150 रुपये किलो हैं। कारोबारियों का कहना है कि महंगा खरीदेंगे तो ग्राहकों से अधिक दाम लेना उनकी मजबूरी है।

दूल्हा के लिए 500 से 10 हजार तक की माला

महंगाई का असर फूल बाजार में साफ दिख रहा है। दूल्हा के लिए माला 500 से 10 हजार तक की बिक रही है। रजनीगंधा और गुलाब के फूलों के दाम बढ़ने से मंडप और लड़के की गाड़ी को सजाने में अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। कम से कम 25 सौ तो अधिकतम 10 हजार रुपये दुकानदार वाहन सजाने के लिए वसूल रहे हैं। जयमाला 10हजार रुपये तक बिक रही है।

  • मौरीपाड़ा बाजार हुआ गुलजार

शादी का मौसम आया तो वीरान पड़े मौरीपाड़ा बाजार भी गुलजार हो गया है। दुकानों में बरातियों के लिए पगड़ी कम से कम 100 रुपये में तो दूल्हा के लिए 500 से पांच हजार तक की है। दुल्हन को पहनाने के लिए पटमौरी 20 से 200 रुपये में बिक रही है। खरीदारों पर महंगाई की चोट खूब पड़ रही है।

विदेशी फूलों के रेट में उतार-चढ़ाव

फूल कारोबारियों के मुताबिक इस बार कोलकाता, बैंग्लोर से आने वाला फूल कम मात्रा में पहले की तुलना में कई गुना महंगा मिल रहा है। जिससे कि विदेशी फूलों के रेट में रोजाना उतार चढ़ाव हो रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img