Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

श्रीप्रेमनगर आश्रम कर रहा है कोरोना काल में आम जनमानस की सेवा

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से हरिद्वार स्थित श्री प्रेमनगर आश्रम कोरोना काल में गरीब,असहाय एवं कोरोना प्रभावित लोगों की मदद को लगातार काम कर रहा है आश्रम प्रबंधन समिति के महामंत्री रमणीक भाई ने कहा कि श्री प्रेमनगर आश्रम ने जहां एक और अपना सौ कमरों का भवन क्वारंटीनसेंटर के लिए निःशुल्क भोजन एवं एंबुलेंस सहित प्रशासन को उपलब्ध कराया है।

वहीं दूसरी और अब आश्रम कोरोना प्रभावित गांवों के लिए भोजन किट उपलब्ध करा रहा है आश्रम ने आज चार सौ भोजन किटों को लेकर एक ट्रक पौड़ी गढ़वाल जनपद के सतपुली के लिए रवाना किया आश्रम ने एक किट में 10 किलो आटा,10 किलो चावल,मसाले, तेल, मास्क,सेनटराइज इत्यादि जरुरी सामग्री किट में पैक की है।

रमणीक भाई ने कहा कि आश्रम शुरू से ही समाज सेवा के कामों में लगातार कार्य करता आ रहा है उन्होंने कहा कि हमें सरकार के नियमों का पालन करना है तथा इस समय आम जनमानस की सेवा करनी है यही सच्ची राष्ट्र सेवा है रमणीक भाई ने कहा कि आश्रम पूरे भारत में अपने केन्द्रों से प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से जरुरतमंदों की सेवा में तल्लीन है इस अवसर पर आश्रम प्रबंधन समिति के प्रबंधक पवन कुमार, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...
spot_imgspot_img