Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

Exam Date: SSC ने जून 2025 की परीक्षाओं की तारीखों का किया ऐलान, 15 जून को होंगी विभागीय प्रतियोगी परीक्षाएं

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जून 2025 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। आयोग ने आगामी परीक्षाओं के लिए संभावित परीक्षा कैलेंडर भी जारी कर दिया है, जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

SSC द्वारा 09 मई, 2025 को प्रकाशित 2025-2026 के परीक्षा कैलेंडर के तहत अब जून माह में होने वाली तीन अहम विभागीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथि तय कर दी गई है।

SSC की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 15 जून, 2025 (रविवार) को निम्नलिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी:

  • JSA/LDC ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (केवल DOPT के लिए)
  • SSA/UDC ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (केवल DOPT के लिए)
  • ASO ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2022-2024

यह सभी परीक्षाएं कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन विभाग (DOPT) के अंतर्गत आने वाले पदों के लिए आयोजित की जा रही हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से संबंधित अपडेट और एडमिट कार्ड की जानकारी नियमित रूप से चेक करते रहें।

ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा कैलेंडर

  • सबसे पहले आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अब “Notice Board” सेक्शन में “Schedule of Examinations” पर क्लिक करें।
  • वहां से परीक्षा कैलेंडर की PDF फाइल डाउनलोड करें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए इसे अपने पास रख लें।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img