Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

एसएससी ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक करें आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (ग्रुप-‘बी’) के पदों पर नियुक्ति हेतु भर्ती अधिसूचना जारी की है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा एसएससी जेई भर्ती 2023 के द्वारा 1324 पदों पर भर्ती की जायेगी।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी एसएससी जेई रिक्रूटमेंट 2023 हेतु स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in के माध्यम से 16 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

एसएससी जेई भर्ती 2023 के लिए पात्रता मापदंड

शैक्षणिक योग्यता: जूनियर इंजीनियर के पदों पर नियुक्ति के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल/ मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा: इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु 27, 30, 32 वर्ष अलग-2 पदों के लिए अलग-2 निर्धारित है।

राष्ट्रीयता: भारतीय।

चयन प्रक्रिया: इस एसएससी जेई रिक्रूटमेंट 2023 में उम्मीदवारों का चयन पेपर-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) और पेपर- II (वर्णनात्मक) के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क: अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रूपये निर्धारित किया गया है जिसका भुगतान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी शाखा में चालान या नेट-बैंकिंग या क्रेडिट/ डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा। एससी/ एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला अभ्यर्थियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • उम्मीदवार फॉर्म भर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।

  • अंतिम रूप से सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img