Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

एम्स के हाड़ताली चिकित्सकों को समझाने पहुंचे एसएसपी

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश में सोमवार की शाम आपरेशन थिएटर के भीतर ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक के साथ एक नर्सिंग आफिसर ने छेड़छाड़ और अशिष्ट व्यवहार किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और एम्स प्रशासन की ओर से निलंबित भी कर दिया गया। रेजिडेंट डाक्टर एसोसिएशन आरोपी की सेवाएं समाप्त करने की मांग को लेकर तीन दिन से हड़ताल पर अड़े हैं। कई दौर की बातचीत हो चुकी है मगर कोई नतीजा नहीं निकला है।

मीनू सिंह भी गुरुवार को यहां पहुंच गई

एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह भी गुरुवार को यहां पहुंच गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह जी गुरुवार को यहां पहुंचे। उन्होंने हरातलीक शिक्षकों को भी समझने की कोशिश की, बात नहीं बनी। दोनों पक्षों के बीच एम्स में बातचीत जारी है।

तीसरी मंजिल तक आरोपी की गिरफ्तारी

सोशल मीडिया पर एम्स की तीसरी मंजिल तक आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस की जीप को दौड़ने का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। हालांकि सैकड़ो लोगों की भीड़ के बीच से आरोपी को सुरक्षित गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा था। वायरल हो रहे वीडियो पर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं। इस हकीकत को जानने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह स्वयं यहां पहुंचे।

डाक्टर संकाय अध्यक्ष कार्यालय के बाहर बैठे

तीन दिन से डाक्टर संकाय अध्यक्ष कार्यालय के बाहर बैठे हुए हैं। आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर कोई काम पर नहीं जा रहा है। आरोपी सतीश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कानून की पेचिदगियों के चलते हैं वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत बाहर आ गया है। इसके बाद हड़तालियन का गुस्सा और बढ़ गया।

सभी चिकित्सकों ने गुरुवार को एम्स परिसर में इस घटना के खिलाफ नारेबाजी कर मार्च निकाला। कार्यकारी निदेशक और एसएसपी ने इन सभी को समझने की कोशिश की। एम्स परिसर में समाचार लिखे जाने यथा स्थिति बनी हुई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img