Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: एसएसपी आशीष तिवारी ने 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, सहारनपुर में किया गया चौकी प्रभारियों का बड़ा फेरबदल

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिंग में नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत सहारनपुर जिले के कुल 20 उपनिरीक्षकों (चौकी प्रभारियों) के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया गया है।

जारी की गई सूची के अनुसार उपनिरीक्षक विपिन कुमार शर्मा, जो अब तक चौकी प्रभारी गोपाल नगर, थाना देवबंद पर तैनात थे, उन्हें थाना सदर बाजार, सहारनपुर भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक सुंदर सिंह को चौकी प्रभारी पेपर मिल, थाना सदर बाजार से स्थानांतरित कर गोपाल नगर, थाना देवबंद की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक रामवीर सिंह को रामपुर मनिहारान से थाना सदर बाजार स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक विनोद कुमार, जो यूनिटेक चौकी प्रभारी, थाना रामपुर में कार्यरत थे, अब थाना कोतवाली नगर में अपनी सेवाएं देंगे। इसी क्रम में उपनिरीक्षक विवेक चौहान को टीटीपी नगर, थाना जनकपुरी से स्थानांतरित कर यूनिटेक, थाना रामपुर मनिहारान भेजा गया है।उपनिरीक्षक संजय कुमार को थाना नकुड से स्थानांतरित कर टीटीपी नगर, थाना जनकपुरी में चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक मनमोहन कुमार को चौकी कैमल, थाना सदर बाजार से हटाकर बहलोलपुर, थाना तीतरो में तैनाती दी गई है। अमित कुमार, जो पुलिस लाइन में कार्यरत थे, अब चौकी प्रभारी कैमल, थाना सदर बाजार बने हैं। उपनिरीक्षक विकास तोमर को बहलोलपुर, थाना तीतरो में ही चौकी प्रभारी के रूप में यथावत रखा गया है, जबकि अजीत सिंह को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी शाहबिलोल, थाना मंडी बनाया गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक लोकेश सिंह, जो चौकी प्रभारी काली नदी, थाना गागलेहड़ी थे, उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह उपनिरीक्षक सचिन त्यागी को काली नदी, थाना गागलेहड़ी का नया प्रभारी बनाया गया है। विजय कुमार को चौकी प्रभारी कुंडकला, गांगोह से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि सतेन्द्र कुमार को महिला थाना सहारनपुर से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी कुंडकला, गांगोह बनाया गया है।फेरबदल की सूची में आगे रॉबिन्स कुमार को थाना बेहट से चौकी प्रभारी रेलवे रोड, थाना देवबंद, नरेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी मंडी समिति, थाना गागलेहड़ी से शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात, तथा प्रेमपाल सिंह को थाना सरसावा से चौकी प्रभारी मंडी समिति, थाना गागलेहड़ी भेजा गया है। मुकेश कुमार, ब्रजेश सिंह और संदीप वालियान को पुलिस लाइन से क्रमशः कोतवाली देहात, सम्मन रोड थाना, और साइबर क्राइम थाना में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img