जनवाणी संवाददाता |
रामपुर मनिहारिन: निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिसके चलते एसएसपी ने रामपुर मनिहारान एसडीएम के साथ कस्बे में गोचर कृषि इंटर कालेज में पहुंच कर स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया। मंगलवार को आगामी निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुट गया है।
जिसके चलते सहारनपुर के एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा रामपुर मनिहारान एसडीएम संगीता राघव एवं पुलिस टीम के साथ गोचर कृषि इंटर कॉलेज में पहुंचे जहां चुनाव सम्पन्न होने के बाद मत पेटियों को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम सहित अन्य स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि निकाय चुनाव सकुशल संपन्न होने चाहिए और किसी भी तरह का व्यवधान शांति व्यवस्था में उत्पन्न नहीं होना चाहिए इसका पूरा ध्यान रखा जाए। इस दौरान एसडीएम संगीता राघव, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी देहात, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।