जनवाणी संवाददाता |
शामली: मुजफ्फरनगर में आयोजित द्वितीय श्याम सिंह यादव शूटिंग कंप में शामली के सैंट फ्रांसिस स्कूल के निशानेबाजों ने छह पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
मुजफ्फरनगर में पांच से सात जनवरी तक द्वितीय श्यामसिंह यादव शूटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें सैंट फ्रांसिस स्कूल का दबदबा रहा। इस चैंपियनशिप में एयर पिस्टल व्यक्तिगत वीमेन स्पर्धा लिटिल चैम्प में कनिका चौधरी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
व्यक्तिगत एयर पिस्टल वीमेन स्पर्धा में वैश्नवी ने लिटिल चैम्प में रजत पदक जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। एयर पिस्टल वीमेन स्पर्धा में ही राधिका पंवार ने लिटिल चैम्प में कांस्य पदक प्राप्त किया। व्यक्तिगत एयर पिस्टल पुरूष स्पर्धा में सक्षम शर्मा सबजूनियर वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
एयर पिस्टल पुरूष वर्ग में अर्णव सिंह ने लिटिल चैम्प में रजत पदक जबकि इसी स्पर्धा में अभ्य तोमर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सभी विजेता निशानेबाजों का स्कूल के प्रिंसिपल फादर बीजू ने बच्चों का उत्सावर्धन कर आगे और कड़ी मेहनत करने का आहवान किया।
इस मौके पर शूटिंग कोच नदीम मंसूरी, पीटीआई अरबाज खान, स्कूल एएननो रमेश चंद्रा, सुधीर तोमर, हरेंद्र पंवार, रेणु सरोहा, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

