Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

युवक ने दोस्त को छुरा घोपकर मौत के घाट उतारा

  • दोस्त से मुर्गे और शराब की दावत मांग रहा था आरोपी
  • पुलिस ने कार्यवाही कर आरोपी को दबोचा

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: थाना क्षेत्र के गढ़ी दुल्ला गांव में मुर्गा और शराब की दावत न देने पर एक युवक ने अपने दोस्त के सीने में छुरा घोप कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक फरार हो गया।

मृतक प्रदीप उर्फ बोडी उम्र 26 वर्ष पुत्र सुखबीर सिंह दलित व पिंटू पुत्र किरणपाल बाल्मीकि में गहरी दोस्ती थी। दोनों एक साथ खाते पीते ओर दावते भी करते रहते थे। रविवार की रात्रि प्रदीप उर्फ बोडी पिंटू के घर के सामने से गुजर रहा था। पिंटू शराब के नशे में धुत था जिसने प्रदीप को आवाज लगाकर रोक लिया।

दोनों बातचीत करने लगे पिंटू ने प्रदीप से मुर्गे ओर शराब की दावत देने की फरमाइश रखी इस पर दोनों में गाली गलौच ओर कहासुनी हो गयी। आक्रोशित होकर पिंटू अपने घर से छुरा लेकर आया और उसने छुरा अपने दोस्त प्रदीप के सीने में घोप दिया।

प्रदीप खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई मोहल्ले के लोगों ने पिंटू को पकड़ने की कोशिश की तो वह फरार हो गया। सूचना पर परिजन गंभीर हालत में प्रदीप को लेकर सीएचसी बिनौली पहुचें। जहॉ से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिये रेफर कर दिया।

रात्रि में ही प्रदीप के भाई कृष्णपाल ने थाने आकर पिंटू के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुये आरोपी पिंटू को गिरफ्तार कर लिया। उधर देर रात्रि मेरठ के आंनद हॉस्पिटल में उपचार के दौरान प्रदीप की मौत हो गयी।

प्रदीप की मौत से मां कृष्णा देवी, भाई कृष्णपाल व मिंटू का रोते रोते बुरा हाल हो गया। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि नामदर्ज आरोपी पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम कर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img