Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Andhra Pradesh: श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालुओं के मारे जाने की आशंका! CM नायडू ने जताया शोक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शुक्रवार को एकादशी के अवसर पर भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें कई श्रद्धालुओं के मारे जाने की आशंका है और दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

एकादशी पर उमड़ी भीड़ बनी हादसे की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार रात से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में जमा थी। शनिवार सुबह जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार पर अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई। लोगों के गिरने और चीख-पुकार के बीच भगदड़ मच गई, जिससे कई लोग घायल हो गए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को पास के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा “श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। श्रद्धालुओं की मृत्यु हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को शीघ्र और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।” सीएम ने यह भी कहा कि उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी करने को कहा है।

सीएमओ का आधिकारिक बयान जारी

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान में कहा गया “काशीबुग्गा के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई है।”

राज्य के कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी मंदिर प्रशासन से ली। उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी तरह की अफवाह या दोबारा भीड़ न बढ़ने पाए, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।

मौके की स्थिति

मंदिर के प्रवेश द्वार के आसपास हालात अब नियंत्रण में हैं।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थल पर मौजूद हैं।

घायलों का इलाज श्रीकाकुलम के जिला अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img