जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: ब्लाक संसाधन केंद्र पर गुरुवार को सम्मान समारोह हुआ। जिसमें अतिथियों ने प्रदेश स्तरीय परीक्षा में स्टार प्राप्त करने वाले विद्यालयों के अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह में मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य डॉ. विनय कुमार गिल ने कहा कि सभी अध्यापक छात्र छात्राओं के अधिगम स्तर को बढ़ाने के लिए सतत प्रयास करें। उन्होंने चार व पांच स्टार प्राप्त विद्यालयों के अध्यापक अपने स्तर को यथावत रखने के लिए निष्ठा से कार्य करें।

इस दौरान उन्होंने फरवरी माह में हुई प्रदेश स्तरीय लर्निंग आउट कम सेट-2 परीक्षा में स्टार प्राप्त करने वाले विद्यालयों के अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में उप प्राचार्य वरुण कुमार, बीईओ सतीश शर्मा, मेंटर बृजेश कुमार, विशेष कुमार, पवन शर्मा, अभिषेक गुप्ता, पुनीत जैन, जितेंद्र, प्रवीण लता सिरोही, रीनू, वैशाली शर्मा, राधिका तेवतिया, रुचि शर्मा, मांगेराम, सुनील, शशिभूषण शर्मा, प्रवेंद्र, लोकेश शर्मा, कर्णपाल, अवध शर्मा, आदि मौजूद रहे।

