- मालगाड़ी में धुआं उठने पर स्टेशन मास्टर ने फायर ब्रिगेड से बुझाई आग
जनवाणी संवाददाता |
नगीना: नगीना स्टेशन मास्टर की सतर्कता से कोयले से भरी मालगाड़ी बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। मालगाड़ी के डिब्बे में अचानक धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन मास्टर ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन करके बुलाया। अग्निशमन अधिकारियों ने कोयले में पानी डालकर आग बुझाई और एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
नगीना के पुरैनी रेलवे स्टेशन पर पिछले दो दिन से एक कोयले से भरी मालगाड़ी खड़ी हुई है। शनिवार की सुबह अचानक मालगाड़ी के एक डिब्बे से धुआं निकलने लगा। जब स्टेशन अधीक्षक ने डिब्बे में धुआं उठते हुए देखा तो वह कुछ समझ नहीं पाए। उन्होंने तुरंत स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों को बुलाया और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड से दो गाड़ियां पुरैनी रेलवे स्टेशन पहुंची और धुआं उठने वाले डिब्बे पर पानी डालकर कोयले को ठंडा किया। स्टेशन अधीक्षक रोहताश सिंह ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से रेलवे स्टेशन पर कोयले से भरी मालगाड़ी खड़ी हुई है। जिसमें हॉट वार्मिंग के चलते धुआं निकलने लगा था और आग लगने की संभावना बन गई थी। जिसको समय रहते काबू पा लिया गया

