Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

गार्बेज फ्री सिटी की दिशा में बढ़ाया एक ओर कदम

  • पांच नये वाहन वार्डो में कचरा एकत्रीकरण के लिए भेजे गए

    जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सहारनपुर को गार्बेज सिटी बनाने के लिए नगर निगम ने आज एक कदम और बढ़ा दिया। वार्डों से कचरा एकत्रीकरण करने वाले पांच वाहनों को वार्डो में कचरा एकत्रिकरण करने की टीम को सौंप दिया गया। जल्दी ही 35 वाहन और सौंपे जायेंगे। इन वाहनों को आज नगरायुक्त ज्ञानेंद्रसिंह ने निगम परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नगर निगम सहारनपुर को गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। मंगलवार को पांच छोटे वाहनों (छोटे हाथी) को वार्डो से कचरा एकत्रिकरण के लिए निगम के स्वाथ्य विभाग को सौंप दिया गया। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने नारियल फोड़कर इन वाहनों का उद्घाटन और हरी झंडी दिखाकर वाहनों को वार्डो में रवाना किया। उन्होंने कहा, ‘ऐसे 40 वाहनों को मंगाया गया है। पांच वाहन आज आ गए है शेष आगामी 15 दिन के भीतर नगर निगम को मिल जायेंगे।

इसके अलावा दस बडे़ टिपर भी मंगाये गए हैं। नगरायुक्त ज्ञानेंद्रसिंह ने बताया कि इन वाहनों के आने के बाद सहारनपुर को गार्बेज फ्री सिटी बनाने में मदद मिलेगी। नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन ने बताया कि 40 छोटे हाथी आने पर प्रत्येक वार्ड से कूड़ा-कचरा सीधे इन गाड़ियों में कलेक्ट कर डंपिंग ग्राउंड पहुंचाया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड में एक-एक छोटा वाहन लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान पार्षद मान सिंह जैन, निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ.संदीप जैन, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह व सफाई निरीक्षक अमित तोमर आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img