Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

शार्ट गेंदों से डर नहीं लगता: स्टीव स्मिथ 

 

मेलबर्न, भाषा: आस्ट्रेलियाई ‘रन मशीन’ स्टीव स्मिथ ने आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय तेज गेंदबाजों को चुनौती देते हुए कहा है कि उन्होंने जीवन में इतनी शॉर्ट गेंदों का सामना किया है कि अब उन्हें डर नहीं लगता। पूर्व कप्तान ने कहा कि उनके सामने शॉर्ट गेंद डालने से आस्ट्रेलिया को ही फायदा होगा। उन्होंने कहा कि यदि टीमें मुझे शॉर्ट गेंद डालने की सोच रही है तो इससे हमारी टीम को ही फायदा होगा क्योंकि मैने अपने जीवन में ऐसी गेंदें इतनी खेल ली हैं कि अब तनाव नहीं होता। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले सत्र में बायें हाथ के तेज गेंदबाज नील वेगनेर ने चार बार स्मिथ को शॉर्टपिच गेंदों पर आउट किया था। स्मिथ ने कहा कि वेगनेर ने शानदार गेंदबाजी की थी लेकिन दूसरे उसे दोहरा नहीं सकेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ और विरोधी टीमों ने कोशिश की लेकिन उस तरह नहीं कर पाये , जैसा वेगनेर ने किया था। वह कमाल का गेंदबाज है। भारतीय टीम आस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट खेलेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img