Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

विराट को खेलते देखना, प्रतिद्वंद्वी के तौर पर नफरत करना पसंद करते हैं आस्ट्रेलियाई 

सिडनी, भाषा: टेस्ट कप्तान टिम पेन ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली पर आस्ट्रेलियाई लोगों की राय अलग-अलग हैं जिन्हें वे प्रतिद्वंद्वी के तौर पर नफरत करना पसंद करते हैं लेकिन साथ ही प्रशंसक के तौर पर खेलते हुए देखने का लुत्फ उठाते हैं।

आस्ट्रेलिया और भारत चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे जिसकी शुरूआत एडीलेड में 17 दिसंबर से दिन-रात्रि मैच से होगी। पेन ने कहा कि मुझसे उनके बारे में काफी सवाल पूछे जाते हैं, लेकिन वह मेरे लिए एक अन्य खिलाड़ी ही हैं, मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। मेरा उनके साथ कोई रिश्ता नहीं है, मैं उन्हें टॉस के समय देखता हूं और उनके खिलाफ खेलता हूं, बस इतना ही। उन्होंने कहा कि विराट के साथ काफी मजे की बात है, हम उन्हें नफरत करना पसंद करते हैं लेकिन साथ ही क्रिकेट प्रशंसक के तौर पर उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद करते हैं। निश्चित रूप से उन्हें लेकर राय अलग-अलग हैं। हम उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद करते हैं लेकिन साथ ही हम उन्हें ज्यादा रन जुटाते हुए भी नहीं देखना चाहते। पिछली बार जब दोनों टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने हुई थीं तो दोनों कप्तान मौका मिलते ही एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार रहते थे। कई मौकों पर दोनों की मैदानी अंपायर से अलग से बात भी हुई थी। पेन ने कहा कि आस्ट्रेलिया और भारत के बीच प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी होती है और वह निश्चित रूप से प्रतिस्पर्धी व्यक्ति हैं और मैं भी, तो इसलिए कुछ मौकों पर हम दोनों के बीच बहस हुई लेकिन ऐसा इसलिए नहीं था कि वह कप्तान था और मैं कप्तान था, यह कोई भी हो सकता था। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि जब क्रीज पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मौजूद होते हैं तो यह हमेशा ही चुनौतीपूर्ण मुकाबला होता है। पेन ने कहा कि जब उसके जैसा अच्छा खिलाड़ी मैदान पर होता है तो हमेशा ही ज्यादा तनाव होता है, ऐसा ही इंग्लैंड के खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने में होता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img