Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

अलीगढ़ के पूर्व विधायक के हत्यारे को एसटीएफ ने पकड़ा

  • बदमाश के पास से लाखों रुपये, कार और छह मोबाइल बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अलीगढ़ के थाना क्वार्सी में हुए पूर्व विधायक मलखान सिंह की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा से दंडित होने के बाद भी फरार चल रहे कुख्यात अपराधी सोनू गौतम को दिल्ली के दिलशाद गार्डन से एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से रुपये 1,01,290, कार और छह मोबाइल बरामद किये हैं। पुलिस ने अपराधी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसको जेल भेज दिया गया।

एएसपी एसटीएफ ब्रजेश कुमार ने बताया कि थाना क्वार्सी, जनपद अलीगढ़ में आजीवन कारावास की सजा का अपराधी सोनू गौतम दिलशाद गार्डन थाना सीमापुरी, शाहदरा, दिल्ली में मौजूद है, जो कहीं जाने की फिराक में है। गिरफ्तार सोनू गौतम ने पूछताछ पर बताया कि उसकी उम्र लगभग 42 वर्ष है तथा उसने 10वीं तक की पढ़ाई की है।

उसने अपने बड़े भाई हनी गौतम के कहने पर अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2006 में पूर्व विधायक मलखान सिंह की हत्या कर दी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना क्वार्सी अलीगढ़ पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इस अभियोग में सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र जिला जज बुलन्दशहर न्यायालय को दिया गया था।

जिला जज बुलन्दशहर द्वारा 27 जनवरी 2023 को सभी अभियुक्तो को दोषी करार दिया गया था और इस मुकदमें में वह जमानत पर बाहर था और उसे न्यायालय में पेश होना था। बताया कि उसे उसके साथी आदित्य निवासी खैर अलीगढ़ ने उक्त मुकदमें में सजा होने की बात बताई थी, तभी से वह फरार चल रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त सोनू गौतम थाना गोंडा, जनपद अलीगढ़ का हिस्ट्रीशीटर है। अभियुक्त सोनू गौतम आदि द्वारा वर्ष 2006 में पूर्व विधायक मलखान सिंह की हत्या कर दी गयी थी, साले प्रेमपाल एवं दो पुलिसकर्मी को भी गोली लगी थी। इस हत्या की घटना के उपरान्त सोनू गौतम धारा 25 आर्म्स एक्ट के अभियोग में लगभग चार साल तक तिहाड़ जेल दिल्ली में बन्द रहा था। उसके बाद सोनू गौतम वर्ष 2010 में बाहर आया था। उक्त हत्या के मामले में जमानत पर चल रहा था।

50 लाख सोने की लूट का मामला लेन-देन का निकला

मेरठ: कोतवाली थाना क्षेत्र कागजी बाजार में सर्राफ का 50 लाख कीमत का सोना एक युवक द्वारा लूटने की घटना कोरी फर्जी निकली। मामला दो व्यापारियों के बीच आपसी लेनदेन का था। जिसके चलते दोनों के बीच पुलिस ने समझौता करा दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र कागजी बाजार निवासी मनोज मंडल ने थाना कोतवाली में तहरीर दी थी कि उसका कारीगर सुनील मराठा की दुकान पर 847 ग्राम का सोना जेवरात बनाने के लिए दे गया था,

लेकि न जब वह अपना सोना लेने पहुंचा तो सुनील ने बताया कि उसका सोना कोई युवक लूटकर ले गया है। इसक बाद पुलिस ने छानबीन की तो जांच मे ंपता चला कि दोनों व्यापारियों के बीच रुपयों के लेन-देन का मामला है। जिसके चलते पुलिस ने दोनों पक्षों को आपस में बैठाकर समझौता करा दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img