Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

डबल मर्डर से शहर में हड़कंप!, डर के साए में आम जनता, आरोप- जब पुलिस वाले सुरक्षित नहीं तो हमारा क्या होगा…

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज शहर में दो हत्या होने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए तो वहीं लगातार कहीं न कहीं से मिल रही वारदातों से पुलिस महकमें हड़कंप मचा हुआ है। उधर, आम जनता डरी हुई है। लोगों का आरोप है कि अपराधियों को अब पुलिस और कानून का डर नहीं रह गया।

आरोप यहां तक लगाए जा रहे हैं कि जब पुलिस विभाग के एसआई ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा अब कौन करेगा। फिलहाल बताया जा रहा है कि पुलिस पर हमला करने वालों का अभी तक अता पता नहीं है।

आपको बता दें कि शहर के शास्त्री नगर एल. ब्लॉक में महिला डिंपल अरोड़ा के पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच करने जुटी हुई है।

इसके अलावा टीपीनगर के बेरीपुरा में एक युवक की गुरूवार की रात ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। हत्या का कारण शराब के नशे में विवाद बताया जा रहा है।

खबर लिखे जाने तक इन दोनों ही हत्याओं के सिलसिले में फिलहाल अभी पुलिस के हाथ खाली हैं।

खबर अभी अपडेट हो रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img