Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

स्टॉक सीमित, कैसे हो भरपाई?

  • ग्रामीण क्षेत्र में यूरिया और डीएपी के लिए परेशान किसान
  • सरधना यूरिया केंद्र से चला रहे किसान काम

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: ग्रामीण क्षेत्र में किसान यूरिया और डीएपी के लिए परेशान हो रहा है। सहकारी समिति पर किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरधना स्थित यूरिया केंद्र से किसानों को काम चलाना पड़ रहा है। मजबूरन किसानों को लंबा सफर तय करके कस्बे से यूरिया व डीएपी खरीदना पड़ रहा है। शनिवार को भी सरधना केंद्र पर विभिन्न गांव के किसान यूरिया लेने पहुंच रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में किसान यूरिया व डीएपी के लिए परेशानी का सामना कर रहा है। गांवों में स्थित सहकारी समिति पर नाममात्र ही यूरिया पहुंच पा रहा है। जो कुछ ही देर में खत्म हो जाता है। किसान समिति पर पहुंचते हैं, लेकिन खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ता है। भामौरी, खेड़ा, रार्धना आदि गांवों में यही हाल है। परेशान किसान यूरिया के लिए भटक रहा है। मजबूरी में किसानों को लंबा सफर तय करके यूरिया व डीएपी के लिए सरधना आना पड़ रहा है।

हालांकि राहत की बात यह है कि सरधना के मंडी समिति परिसर स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र पर यूरिया व डीएपी पर्याप्त है। जिसके चलते सरधना आने वाले किसानों को खाली हाथ नहीं लौटना पड़ता है। केंद्र इंचार्ज विनोद कुमार सिंह का कहना है कि देहात के किसान यहां यूरिया व डीएपी आदि खरीदने आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में समस्या के चलते परेशानी है। मगर यहां केंद्र पर पर्याप्त स्टॉक है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img