- दो शातिर धरे गए, पुलिस ने पूछताछ कर ढेर सारी जानकारियां जुटाईं
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: कोतवाली सदर बाजार पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही और कब्जे से लाखों रुपए कीमत की करीब दो दर्जन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद मोटरसाइकिल कोतवाली सदर बाजार और नगर कोतवाली क्षेत्र से चुराई गई थी। पुलिस बरामद गाड़ियों के मालिकों को तलाश कर रही है।
बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चनप्पा ने बताया कि वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर बाजार पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को सफलता हासिल हुई है।
एसएसपी ने बताया कि एक सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम और कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने दिल्ली रोड पर चेकिंग करते हुए दो शातिर वाहन चोर को मय चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चुरायी गयी करीब 22 मोटसाइकिल बरामद की गई। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए शातिर नगर कोतवाली और कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र से चुरायी गयी मोटरसाइकिल अन्य राज्यो में बेचते थे।
पूछताछ में आरोपीयों ने अपना नाम रोहित शर्मा पुत्र आदेश शर्मा निवासी ब्रह्मपुरी कालोनी थाना जनकपुरी व जयपॉल उर्फ जस्सी पुत्र ईश्वर निवासी ग्राम शीतलपुर कोतवाली गंगोह बताया।पकड़े गए दोनों शातिरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज है।बरामद मोटरसाइकिल को कनेक्ट किया जा रहा है।
आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर पंकज पंत, एसआई जयवीर सिंह प्रभारी स्वाट टीम, अजब सिंह प्रभारी सर्विलांस, अजय सिंह गौड़ प्रभारी अभिसूचना विंग, एसआई सदर बाजार आजाद सिंह, विजय सिंह, हेड-कांस्टेबल शाहनवाज, राजवीर सिंह, कॉन्स्टेबल सुनील, सुमित, विनीत हुड्डा, अमरदीप व नेत्रपाल आदि शामिल रहे।

