जनवाणी संवाददाता |
लावड़: क़स्बा लावड़ में समसपुर रोड पर चेयरमैन पति मो हारून द्वारा 50 मीटर खंड़जे का निर्माण कार्ये शुरू कराया गया था। कामिल, सभासद अकील सभासद, रामानंद विलटोरिया, सभासद यादराम जाटव, आदि सभासद वहाँ पहुचे ओर इस खड़ोंजे का निर्माण में लग रही पीली व कच्ची ईंटो को लेकर हंगामा करते हुए कार्ये रुकवा दिया। सूचना पर लावड़ के नगर पंचायत ईओ सुधीर सिंह मोके पर पहुँचे।
उन्होंने सभासदों को समझाकर सांत किया ,ईओ ने ठेकेदार को बुलाने की बात कही लेकिन ठेकेदार वहाँ मौजूद नही था। ईओ सुधीर सिंह का कहना है कि पक्की ईंटे मंगवा कर जल्दी ही निर्माण कार्ये शुरू कराया जायेगा। इस मौके पर नामित सभासद रामानंद विलटोरिया, सहजाद सभासद, अकील सभासद, यादराम जाटव सभासद, अतीक अहमद, असलम बाबू आदि लोग मौजूद रहे।

