Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

सर्कुलर रोड पर शाम ढलते ही सज जाता है स्ट्रीट बार

  • सरकारी जमीन पर कब्जा कर खोखों में पीने पिलाने के शौकीनों को दी जा रही तमाम सुविधा
  • पुलिस, आबकारी और कैंट बोर्ड की छत्रछाया में चल रहा अवैध शराब का धंधा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सदर बाजार थाना के सर्कुलर रोड इलाके में बंद पड़े नैंसी के समीप शाम ढलते ही स्ट्रीट बार खुल जाते हैं। यहां अवैध रूप से रखे गए खोखे में जाम से जाम टकराए जाते हैं। जानकारों की माने तो ये बस नाम के खोखे भर हैं। इनमें पीने पिलाने के शौकीनों की हर सुविधा का ख्याल रखा गया है। किस तरह की सुविधा का ख्याल अवैध स्ट्रीट बार चलाने वाले ख्याल रख रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन खोखों में सजने वाली महफिलों के लिए खास इंतजाम के नाम पर एयरकंडीशन तक लगाए गए हैं।

ये नाम के ही खोखे हैं, लेकिन पुलिस, आबकारी व कैंट बोर्ड की छत्रछाया में खोले गए इन स्ट्रीट बार में तमाम सहुलियत मुहैय्या करायी गयी हैं। खोखे अवैध में क्योंकि सरकारी जमीन पर रखे गए हैं। सर्कुलर रोड का सड़क के दोनों साइडों का इलाका भारत सरकार की संपत्ति है। यहां अवैध कब्जे रोकने की जिम्मेदारी कैंट बोर्ड की है। आरोप है कि कैंट बोर्ड के अफसर इसलिए सर्कुलर रोड के अवैध शराब खोखों के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे, क्योंकि रेवेन्यू सेक्शन का वरदहस्त खोखे डालने को हासिल है। सुनने में आया है कि इसकी बाकायदा कीमत चुकाई गई है।

स्ट्रीट बार की मानिंद रोड पर शराब पीना पिलाना अवैध है। इसको रोकने का काम आबकारी व सदर पुलिस का है, लेकिन माना जा रहा है कि मुट्ठी गरम होने की वजह से कार्रवाई के नाम पर आबकारी व पुलिस दोनों ही ठंड पड़ गए हैं। इसकी एक बड़ी व अन्य वजह भी बतायी जाती है वो यह कि इनके पीछे भाजपा के कुछ छुटभैय्ये नेताओं के नाम की चर्चा है। जिनके नाम की वजह से संगठन की छवि पर बट्टा लग रहा है उनमें युवा मोर्चा का महानगर पदाधिकारी, छावनी मंडल के दो पदाधिकारी व महानगर संगठन का एक पदाधिकारी बताया जाता है।

आसपास के लोगों ने बताया कि शाम ढलते ही सर्कुलर रोड पर जहां सरकारी जमीन पर कब्जा कर खोखे डाले गए हैं। वहां पीने पिलाने वाले जुटने शुरू हो जाते हैं। लोगों की शिकायत है कि कई बार तो पीने के बाद नशे में धुत होकर गाली-गलौज व हंगामा किया जाता है। मसलन आबकारी विभाग, पुलिस व कैंट बोर्ड उनका पहले ही वरदहस्त हासिल किया हुआ है। हालांकि इस संबंध में जब एसपी सिटी आयुष विक्रम से जानकारी की गयी तो उन्होंने बताया कि यह बेहद गंभीर है। स्ट्रीट बार खोलकर अवैध शराब पिलाता हुआ यदि कोई नजर आया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img