Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

पथ विक्रेताओं को तीन करोड़ 94 लाख 90 हजार का ऋण वितरित

  • कलक्ट्रेट में लोकमंच पर पीएम स्वनिधि योजना से 3949 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति
  • प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर्स आत्मनिर्भर निधि योजना से आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगे पथ विक्रेता
  • प्रदेश सरकार गरीब मजदूर, ठेली, रेहड़ी, खोमचे, पटरी पथ वालों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कलक्ट्रेट लोक मंच पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर्स आत्मनिर्भर निधि योजना से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए पथ विक्रेताओं को तीन करोड़ 94 लाख 90 हजार रुपये का ऋण वितरित किया गया और यह लाभ 3949 लाभार्थियों को दिया गया। लाभार्थी इससे अपना रोजगार शुरू कर सकेंगे। डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, मजदूर, ठेली, रेहडी, खोमचे व पटरी पथ वालों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनको योजना से लाभ देकर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

कलक्ट्रेट लोक मंच पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम शकुन्तला गौतम ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत आये लाभार्थियों को प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण का सजीव कार्यक्रम एलईडी स्क्रीन टीवी के माध्यम से दिखाया गया।

डीएम शकुंतला गौतम ने कहा सरकार गरीब से लेकर अमीर तक व्यक्ति को अपनी योजनाओं से सीधा-सीधा जोड़ने के लिए तत्परता के साथ कटिबद्ध है और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। बैंकिंग क्षेत्र में चल रही योजनाओं से व्यक्ति लाभ लें और अपना व्यापार करें अपना उद्योग लगाएं अपने आप को आत्मनिर्भर बनाए। कहा दैनिक रोजी-रोटी कमाने वाले व्यक्तियों के लिए जो कोरोना काल में संकट आया था उनके लिए सरकार विचार कर रही है और स्वनिधि योजना जैसी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है।

51 20

उन्होंने कहा स्वनिधि योजना का लाभ सभी छोटे पथ विक्रेताओं को उपलब्ध कराया जाएगा। बागपत में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 7207 आवेदन आए थे, जिसमें से 4979 स्वीकृत हुए। इसमें 3949 को दस-दस हजार का लोन वितरित किया गया। वहीं आरसीटी के 35 लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जो ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट के अंतर्गत ट्रेनिंग ले रही हैं, जिसमें मीनू, सुषमा, विधि आदि बहुत ही प्रसन्न थी।

वहीं कार्यक्रम को देखकर रेहडी, ठेली व पथ विक्रेता बहुत ही सरकार की योजना के प्रति आकर्षित थे और अपने आप को ऊजार्वान व गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी हुबलाल, लीड बैंक मैनेजर प्रदीप दोरथ, पीओ डूडा रजनी पुंडीर, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ललित आर्य आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img