- कोलकाता टीम में कप्तान रहे बिजरौल का खिलाड़ी आकाश
जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: जस्ट प्रो कबड्डी टीम में कोलकाता की टीम की ओर से खेलकर अपने घर लौटे बिजरौल निवासी खिलाड़ी का ग्रामीणों ने ढ़ोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। यह मैच हरियाणा के सफीदों में हुआ था। कोलकाता टीम का खिलाड़ी कप्तान है।जिले में खल की प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
यहां के करीब-करीब हर गांव में किसी न किसी खेल की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाएं हैं। बिजरौल निवासी अनिल कुमार का पुत्र आकाश का चयन जस्ट प्रो कबड्डी में कोलकाता की टीम के लिए हुआ था। उसने अपनी प्रतिभा के बल पर कैप्टन का प्रभार संभाला। अपनी प्रतिभा के बल पर उसने खिलाड़ियों को अनुशासित तरीके से सहयोग किया।उसने टीम को उपलब्धि दिलाई।
मंगलवार को आकाश अपने गांव बिजरौल में लौटा। गांव में उसके आने का ग्रामीण इंतजार कर रहे थे। पहले से उसके सम्मान में ढ़ोल-नगाड़े वाले बुलाए गए थे। जब वह गांव में पहुंचा तो उसका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। उसे जुलूस के रूप में उसके घर तक ले जाया गया।
ढोल के साथ उसका घर पर स्वागत किया गया। इस मौके पर चौधरी यशपाल सिंह थांबा, सुरेन्द्र पहलवान, मांगेराम, रणवीर सिंह, नेपाल सिंह, पीतम शर्मा, कोच अरविन्द, हरेन्द्र, सुरेश पाल आदि मौजूद थे। खिलाड़ी को ग्रामीणों ने आशीर्वाद देते हुए उससे और अधिक ऊंचाइयां तक पहुंचने की अपेक्षा की।

