Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

अभी-अभी फिर आया तुर्की में तगड़ा भूकंप, एल्बिस्तान जिला बना केंद्र

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार की सुबह आए घातक भूकंप के बाद मध्य तुर्की के कहारनमारास प्रांत के एल्बिस्तान जिला में 7.6 तीव्रता का नया भूकंप आया है जिसमें कम से कम 912 लोग मारे गए और 5,000 से अधिक घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि भूकंप कहारनमारास के एल्बिस्तान जिले में केंद्रित था। बचाव दल इलाके में पहुंच गया। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान ने ट्वीट कर बताया कि भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी है। भूकंप के दौरान कम से कम 6 बार झटके झटके लगे हैं।

तुर्की और सीरिया को मिलाकर मरने वालों की संख्या 1300 हो गई है। सबसे ज्यादा तबाही एपिसेंटर तुर्की और उसके नजदीक सीरिया के इलाकों में देखी जा रही है। तुर्की की सबसे बड़ी न्यूज वेबसाइट ‘अल सबाह’ के मुताबिक, देश में अब तक 912 लोगों की जान चली गई है।

5385 लोगों के घायल होने की खबर है। सीरिया में 386 लोग मारे गए और 639 जख्मी हैं। दोनों देशों में मरने वालों की कुल संख्या करीब 1300 बताई गई है। लेबनान और इजराइल में भूंकप के झटके लगे हैं लेकिन किसी की मरने की खबर नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img