Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

तेज हवा शांत, चटख धूप से मिली सर्दी से राहत

  • तापमान में दर्ज की गई वृद्धि, अभी बना रहेगा ठंड का अहसास

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: शुक्रवार को सुबह से ही खिली चटख धूप से मौसम में दोबारा परिवर्तन देखने को मिला। तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, तेज हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। शुक्रवार को सुबह से ही चटख धूप निकलने से मौसम में दोबारा परिवर्तन देखने को मिला। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। वहीं, रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

दिन भर लोगों ने धूप का आनंद लिया। हालांकि, तेज चली ठंडी हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि शनिवार को मौसम में फिर से परिवर्तन देखने को मिलेगा। सुबह के समय कोहरा व दिन में बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम आर्द्र्रता 73 एवं न्यूनतम आर्द्रता 53 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख सुबह शांत दोपहर में चार किमी और शाम को छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंका गया। मौसम विशेषज्ञ डा. यूपी शाही का कहना है कि फिलहाल मौसम में ठंड का अहसास रहेगा। यह अहसास फरवरी के महीने तक देखने को मिलेगा।

प्रदूषण में आ रही कमी

प्रदूषण का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। हालांकि दो दिन से शहर का प्रदूषण कम है। प्रदूषण बढ़ने से लोगों को परेशानी होती है। इसलिए इस प्रदूषण को रोकने के लिए सभी लोगों को जागरुक होना आवश्यक है। शुक्रवार को मेरठ में 230, गंगानगर में 234, जयभीमनगर में 209, गाजियाबाद में 152, मुजफ्फरनगर में 262 और बागपत में 157 दर्ज किया गया। उधर, वसंत पंचमी के पर्व पर डीजे से ध्वनि प्रदूषण में इजाफा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img