Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

फंसे रहिए जाम में, ट्रैफिक पुलिस रही नदारद

  • शहर को जाम से मुक्ति दिलाने को हांफ रही ट्रैफिक पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिले में जाम की समस्या से हर कोई परेशान है। चाहकर भी ट्रैफिक पुलिस इस जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने में नाकामयाब साबित हुई है। जिसके चलते शहर और देहात की सड़कों पर फिर से जाम की समस्या देखने को मिली। सड़कों पर बढ़ता यातायात और बेतरबीब दौड़ते हजारों वाहन से लोग जाम में फंसे रहे। मुख्य चौराहों पर घंटों वाहनों की लंबी लाइनें लगने पर अलग-अलग क्षेत्रों में भीषण जाम लगा रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते देखे गये। जाम के चलते कही भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिये।

मंगलवार को देहात से लेकर शहर एक बार फिर जाम में फंसा दिखाई दिया। बेगमब्रिज चौराहे पर सुबह से वाहनों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थी। वजह थी कि चौराहे पर नाममात्र के ट्रैफिक होमगार्ड मौजूद थे। जो वाहनों चालकों से अवैध वसूली में लिप्त दिखाई दिये। वही सड़कों पर दौड़ते चौपहिया वाहन और दुपहिया वाहनों की भरमार के चलते पूरे चौराहे पर जाम लग गया। वहीं ई रिक्शाओं और आॅटो का संचालन ऐसा था कि चौराहे के बीचों बीच वाहनों का काफिला रुक गया।

07 20

जिसके चलते यातायात अवरुद्ध हो गया। जाम के चलते ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़कों पर दिखाई नहीं दी। जिसकी वजह से घंटों लोग जाम में फंसे रहे। मेट्रो प्लाजा से लेकर मलियाना ओवरब्रिज पर सुबह और शाम लोग सड़कों पर जाम में फंसे रहे। कारों और भारी वाहनों की भीड़ के चलते सड़कों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। वाहन चालकों के आगे निकलने की होड़ से सड़कों पर जाम लग गया। ओवरब्रिज पर लोग घंटों जाम में फंसे रहे, लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम से निजात दिलाने के लिए कही भी नहीं दिखाई दिये।

यहीं स्थिति खैरनगर जली कोठी और घंटाघर पर रही। वाहनों की भीड़ के चलते पूरे दिन लोग भीषण जाम का सामना करते दिखाई दिये। वहां भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी इक्का-दुक्का यातायात व्यवस्था संभालने में लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस के पास स्टॉफ का इतना बड़ा अमला है, लेकिन बावजूद इसके शहर देहात में लगने वाले इस जाम के लिए कोई खास प्लॉन अभी तक तैयार नहीं हुआ है। यही वजह है कि पूरे जिले के चौराहे हर दिन जाम में तब्दील होते दिखाई देते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img