जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे बड़ौत डिपो के सामने बाइक सवार छात्र को पिकअप ने टक्कर मार दी छात्र की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने शव का पंचनामा किया परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया।
यह दुर्घटना बुधवार की है बड़ोद के बडोली रोड निवासी रविंद्र का पुत्र आर्यन तोमर (14) माउंट लिट्राजी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। वह वह अपने स्कूल में प्रतिदिन बाइक से आता जाता था। इस स्कूल से वह पढ़ कर लौट रहा था। बड़ौत डिपो के सामने कट पर उसने साइड बदलने का प्रयास किया। तभी एक पिकअप गाड़ी ने सामने की टक्कर मार दी।


