- विवि ने जारी की दूसरी ओपन मेरिट, कोरोना की वजह से सीटें भरना हो रहा मुश्किल
- 23 नवंबर से छात्र कॉलेजों में करेंगे आफर लेटर जमा
जनवाणर संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विविव उससे संबंधित मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया चल रही हैं, लेकिन कोराना की वजह से इस वर्ष जहां एडेड कॉलेजों में सीटे भरना मुश्किल हो रहा हैं, वहीं सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की स्थिति अधिक खराब है।
ऐसे में विवि की ओर से दूसरी ओपन मेरिट जारी की गई है। जिसके लिए शनिवार को छात्र-छात्राओं ने आॅफरलेटर डाउनलोड किए। 23 नवंबर को छात्र-छात्राएं कॉलेजों में आॅफर लेटर जमा करेंगे। उसके बाद 24 नवंबर से 2 दिसंबर तक दूसरी ओपन मेरिट से स्नातक प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया चलेगी।
पहले यह प्रवेश 24 से 30 नवंबर तक होनेथे,लेकिन विवि की ओर से इसकी तिथि को बढ़ा दिया गया है। दूसरी ओपन मेरिट में नए पंजीकरण खुलने की वजह से करीब दस हजार नए छात्र-छात्राओं को भी स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने का मौका मिलेगा। इन छात्रों ने फिर से पंजीकरण पोर्टल खुलने के बाद आवेदन किया है। विवि में 2 दिसंबर को यूजी में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया बंद हो जाएगी। उसके बाद कक्षाएं संचालित करने के आदेश शासन की ओर से पहले ही जारी कर दिए गए है।
कॉलेजों का हाल
कॉलेज सीट प्रवेश रिक्त
डीएन कॉलेज 960 841 119
इस्माईल कॉलेज 880 598 282
मेरठ कॉलेज 2519 1966 553
एनएएस कॉलेज 1000 509 491
आरजी कॉलेज 1440 1244 196
कनोहरलाल 605 474 131
शहीद मंगलपांडे 460 301 131

