Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

अपैया के गोल से नार्थईस्ट ने मुंबई सिटी को 1-0 से हराया

गोवा, भाषा: घाना के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्वेसी अपैया के गोल के दम पर नार्थईस्ट यूनाइटेड ने शनिवार को यहां मुंबई सिटी एफसी को 1-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार आगाज किया।

मुंबई ने पहले 45 मिनट में 306 पास किए, लेकिन वह एक भी शॉट निशाने पर नहीं लगा पाई। पहले हाफ में मुंबई सिटी के अहमद जाहो को लाल कार्ड दिखाया गया। जाहो के मैदान से जाने के 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही मुंबई की मुश्किलें बढ़ गई। मोरक्को के जाहो को यह लाल कार्ड नॉर्थईस्ट के खासा कामरा को गिराने के कारण दिया गया। इसके बाद दोनों टीमें हाफ टाइम तक गोलरहित थी। दूसरे हाफ में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की टीम ने मुंबई के एक खिलाड़ी के कम होने का बखूबी फायदा उठाया। हाइलैंडर्स ने आक्रामक फुटबाल खेलना शुरू कर दिया, जिसका उसे फायदा भी मिला। मैच के 47वें मिनट में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के आस्ट्रेलियाई डिफेंडर डायलन फॉक्स का हेडर मुंबई सिटी के रॉवलिन बोर्जेस के हाथ से टकरा गया। इस पर रेफरी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को पेनाल्टी दे दिया। अपैया ने इस पेनाल्टी को गोल में तब्दील करके नॉथईस्ट यूनाइटेड एफसी को 1-0 से आगे कर दिया। मुंबई के पास 66वें मिनट में बराबरी का गोल दागने का अवसर था, लेकिन इस बार डिफेंडर सार्थक गोलुइ का हेडर से लगाया गया शॉट गोल पोस्ट के कुछ इंच ऊपर से निकल गया।

अंतिम मिनटों में मुंबई की टीम ने बराबरी का गोल करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक ऊपर और निफ्टी 23,750 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार सुबह...

NEET-UG 2026: पेपर लीक विवाद के बाद नीट दोबारा आयोजित, 21 जून को होगी परीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने...
spot_imgspot_img