- रोसयो का छठे दिन को उपभोक्ता संरक्षण जागरूकता दिवस के रूप में मनाया
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एमडी कॉलेज आफ हायर एजुकेशन निकट चामुंडा मंदिर बिजनौर में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने गांव-गोकलपुर की चुंगी, घेर रामबाग, कादरपुर जसवंत (तिबड़ी)में उपभोक्ता संरक्षण जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक डा. विदित चौधरी ने सरस्वती मां के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया। सोनी, मुस्कान, आस्था ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। रेनू, रिया, चांदनी, निकुल, सनी, कमल ने गांव में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
छात्र- छात्राओं ने ग्रामीणो को उपभोक्ता संरक्षण में कालाबाजारी, मिलावटी, बिना माप तोल, बिना मानक के, अधिक दाम लेना आदि से बचने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जो लोग गैर कानूनी काम करते हैं जैसे जमाखोरी, कालाबाजारी आदि को राजनीति संरक्षण मिलता है उन पर भी प्रस्तुति दी, ग्राहक संगठित नहीं है इसलिए हर जगह ठगा जाता है।

महाविद्यालय के प्रबंधक विदित चौधरी ने कहा कि उपभोक्ता जागो आंदोलन की शुरुआत अमेरिका से हुई। उपभोक्ता सुरक्षा के चार मुख्य प्रावधान थे। जिनमें उपभोक्ता को चुनाव करने का अधिकार, उपभोक्ता को सुरक्षा का अधिकार, उपभोक्ता को सूचना प्राप्त करने का अधिकार, उपभोक्ता को सुनवाई का अधिकार है।
कार्यक्रम अधिकारी डा. अमित चिकारा ने ग्रामीणों को ई-बैंकिंग की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी शफक रिजवी ने किया। इस मौके पर जितेंद्र विश्नोई, सुरभि अग्रवाल, प्रीति सेतिया, प्राची त्यागी आदि मौजूद रहे।

