जनवाणी संवाददाता |
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 37 वे दीक्षांत समारोह में 119107 छात्र-छात्राओं को उपाधियां से नवाजा गया। इस मौके पर 174 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। एमएससी एग्रीकल्चर की अदिति सिंह को कुलाधीपति स्वर्ण पदक और कुलपति स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उपाधि पाने वाले सभी छात्राओं से देश के निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है।
कार्यक्रम में एम टेक की श्वेता कुशवाह को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक और कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स की कामिनी को चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार प्रथम और कुलपति स्वर्ण पदक से नवाजा गया। बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स के तनस्वी दीप श्रीवास्तव को चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार द्वितीय से सम्मानित किया गया। एमए हिस्ट्री की गुंजन को प्यारेलाल शर्मा स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्ण पदक चौधरी और चौधरी शिवदयाल सिंह व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्ण पदक और डॉक्टर आनंद कुमार श्रीवास्तव स्वर्ण पदक तथा कुलपति स्वर्ण पदक से नवाजा गया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन नई दिल्ली के अध्यक्ष टीजी सीताराम, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने विचार रखें।

