जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मेरठ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा आयशा को 72 घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस छात्रा को तलाश नहीं पायी है । वहीं,दूसरी तरफ छात्रों के द्वारा दिया गया 24 घंटे का समय भी पूरा हो चुका है। अगर सोमवार सुबह तक छात्रा की बरामदगी नहीं होती है, तो सभी छात्र मेरठ कॉलेज से लेकर एडीजी आफिस तक पैदल मार्च करेंगे। यह जानकारी मेरठ कॉलेज सपा छात्रसभा नेता हैविन खान ने दी।
उन्होंने बताया कि इसकी रणनीति बनाने के लिए रविवार को अंदावली गांव में छात्र संगठन के सदस्यों और छात्रा के रिश्तेदारों के साथ एक बैठक में तैयार की गई। बैठक में छात्रप्रतिनिधि में शाहनवाज शौकीन, विशाल डागर , गौरव डागर, अंशुल आदि लोग मौजूद रहे ।

