- हैंडबॉल पुरुष वर्ग में एसडी कॉलेज आफ कॉमर्स की टीम ने प्राप्त किया दूसरा स्थान
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज आफ कॉमर्स के छात्रों द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत नेहरू युवा केन्द्र, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के तत्वाधान में चौधरी चरण सिंह स्पोर्टस स्टेडियम में जिला स्तरीय विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई, इसमें जिला स्तर के अनेक महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एसडी कॉलेज आफ कॉमर्स की टीम ने भी हैण्डबाल पुरूष वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
एसडी कॉलेज आफ कॉमर्स की टीम से रूद्र गौतम (कप्तान), अनिमेष, तुषार, रितिक कुमार, तालिब, परिक्षित, विशेष, विनय, सौरभ, जगप्रीत, रितिक, श्रीकान्त आदि छात्रों ने प्रतिभाग किया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष व टीम कोच अंकित धामा ने टीम के इस प्रदर्शन पर सभी खिलाडियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इसी प्रकार खेल भावना का सम्मान करते हुए भविष्य में भी अपने जीवन में खेल के नये आयाम स्थापित करें।
कॉलेज प्राचार्य डा. सचिन गोयल ने छात्रों की इस उपलब्धी पर बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभागाध्यक्ष डा़ दीपक मलिक, अमित कुमार, एकता मित्तल, मानसी अरोरा, प्रियंका, नुपूर, अजरा, प्राचि, कमर रजा, कृष्ण कुमार, संकेत जैन, कुशलवीर, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि ने छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया।

