Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सीसीएसयू में राज्यपाल को छात्रों ने दिखाये काले झंडे

  • मेनगेट पर एसपी सिटी ने छात्र नेताओं को लिया हिरासत में
  • काले झंडे दिखाये जाने पर पुलिस में अफरातफरी मची

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के आगमन पर मेनगेट पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में छात्र नेताओं ने छात्र संघ की बहाली न करने पर काले झंडे दिखाये और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। काले झंडे दिखाये जाने पर एसपी सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया। छात्रों ने इंकलाब जिंदाबाद और छात्र संघ बहाली के लिए जोरदार नारे लगाये। पुलिस ने सभी छात्रों को हिरासत में लिया और जबरन गाड़ी में डाल मेडिकल थाने भिजवा दिया।

गुरुवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 34वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन का कार्यक्रम था। सीसीएसयू के चारों ओर प्रत्येक गेट पर पुलिस का सख्त पहरा था। विश्वविद्यालय के मेनगेट पर एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह खुद सुबह से कमान संभाले थे। एलआईयू की रिपोर्ट थी कि छात्र नेता राज्यपाल के आगमन पर छात्र संघ बहाली के मुद्दे को लेकर उन्हें अपनी मांग रखते हुए काले झंडे दिखा सकते हैं।

एलआईयू की रिपोर्ट के बाद से ही एसपी सिटी सुबह से ही मेन गेट पर पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे। इनके साथ सीओ सिविल लाइन अरविन्द चौरासिया को भी सुरक्षा के तौर पर लगाया गया था। करीब दस बजे के आसपास सीसीएसयू कैम्पस बीजेएमसी छात्र नेता अक्षय बैंसला कैम्पस के अंदर नारेबाजी कर काले झंडे दिखाते हुए पहुंचा और छात्र संघ बहाली की मांग करने लगा। छात्र नेता अक्षय बैंसला को नेताजी सुभाष चन्द्र प्रेक्षाग्रह के सामने नारेबाजी करते देख पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

एसपी सिटी और पुलिस फोर्स छात्र नेता को पकड़ने दौड़े और नारेबाजी करते हुए उसे हिरासत में ले लिया और मेडिकल थाने भिजवा दिया। थोड़ी देर बाद ही करीब सुबह 11 बजे के आसपास छात्र नेता हर्ष ढाका तमाम छात्रों को साथ लेकर छात्र संघ की बहाली को लेकर राज्यपाल से मिलने के लिए पहुंचा तो पुलिस ने उसे मेनगेट से दो सौ मीटर दूरी पर ही रोक दिया। लेकिन किसी तरह छात्र नेता हर्ष विश्वविद्यालय मेनगेट तक पहुंच गया और नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाये।

एसपी सिटी ने छात्र को नारेबाजी करते देख उसे पुलिस फोर्स के साथ दबोच लिया और गाड़ी में धकेलकर मेडिकल भिजवा दिया। इस दौरान पुलिस फोर्स राज्यपाल के कार्यक्रम के समापन तक पूरी तरह चौकन्ना रहा और उसके बाद किसी भी छात्र नेता को प्रदर्शन करने से दूर रखा। दोपहर बाद चार बजे के आसपास पुलिस ने तीनों छात्रों अक्षय बैंसला, हर्ष ढाका, पवनिश यादव को छोड़ दिया।

पुलिस हिरासत में लिये छात्र नेताओं ने कहा कि पूरे यूपी में छात्र संघ चुनाव करायें जाये। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में एससी, ओबीसी छात्रों को 45 प्रतिशत अंक पर प्रवेश दिया जाये। इसके अलावा उन्होंनें कहा कि प्रदेश सरकार छात्र संघ चुनाव न कराकर उनके दमन का काम कर रही है। प्रदर्शन करने में छात्र नेता प्रशांत चौधरी, राहुल, कर्ण, विपिन सहित पचासों छात्र कैम्पस के बाहर मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img