जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: डीएन कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने आरआईईटी विद्यापीठ पौहल्ली व केडी कॉलेज प्रशासन का घेराव किया। आशुतोष मलिक ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरआईईटी व केडी कॉलेज विश्वविद्यालय द्वारा समृद्ध अल्पसंख्यक संस्थान है।
जिसमें कॉलेज द्वारा बीएड में प्रवेश में बड़ा घोटाला किया है। छात्र -छात्राओं के द्वारा पूरी फीस लेकर उनके प्रवेश को विश्वविद्यालय पोर्टल पर कंफर्म नहीं किया।
जिससे सैकड़ों छात्रों के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ किया गया है। जिस कारण छात्रों का प्रथम वर्ष सून्य हो गया है और कॉलेज प्रशासन छात्रों का मानसिक शोषण करता है।
अन्य छात्र नेताओं ने कहा कि अगर कॉलेज ने जल्दी सभी मांगों को लेकर सार्थक कदम नहीं उठाया तो इस संबंध में बड़ा प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में हैवीन खान, सुधांशु, आशीष तेवतिया, चहल अमित पवार, प्रिंस, हर्ष चौधरी, अनुराग, नितेश, रवि आदि मौजूद रहे।

