Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

छात्र-छात्राओं ने प्रगति मैदान में शिक्षा मेले का भ्रमण किया

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: कुन्द कुन्द जैन इंटर कॉलेज के छात्र व छात्राएं ‘ए ट्रीज’ संस्था व कॉलेज दुनिया भारत के तत्वावधान में प्रगति मैदान दिल्ली हॉल 12 में आयोजित शिक्षा व कैरियर मेला में पहुंचे जहा कॉलेज के प्रधानचार्य अनुराग जैन ने सभी छात्र व छात्राओं को शुभकामना संदेश के साथ रवाना किया।

राजकुमार जैन रसायन प्रवक्ता व मदन गोपाल विज्ञान अध्यापक के संचालन में प्रातः 10 बजे सभी विद्यार्थी मेले में पहुंचे जहां भारत की उच्च कोटि की 75 तकनीकी यूनिवर्सिटीज द्वारा छात्र व छात्राओं को इंजीनियरिंग, मेडिकल,पैरामेडिकल, मैनेजमेंट व फ़ूड तकनीकी, फाइनेंसियल मैनेजमेंट आधुनिक जॉब ओरिएंटेड पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से समझाया गया इस एजुकेशन फेयर में युवा शक्ति को सही दिशा और भविष्य की उत्तम विधाओ का प्रदर्शन किया गया। और किस प्रकार आगे चलकर एंटरप्रेन्योरशिप द्वारा उन्नति के शिखर को प्राप्त किया जाता हैं।

उन बातों की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की इसके पश्चात सभी छात्र व छात्राओ ने विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया जहां प्राचीन सभ्यता, प्रागेतिहासिक काल ,भारत मे विज्ञान की ईसा पूर्व लगभग 2600 वर्ष की खोजो की जानकारी प्राप्त कर सभी विद्यार्थी हतप्रभ रह गए। विज्ञान के अनेक प्रयोगो का मनमोहक प्रदर्शन उनके मन को भा गया।इस कार्यक्रम में राजीव वर्मा मुज़फ्फरनगर, रजनी जैन,एकता जैन,नीरज शर्मा,बबीता जैन,महेन्द्र पांडेय जी व मनोज जैन लिपिक का विशेष सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img