Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

14 जनवरी से नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे प्रत्याशी

  • जिलाधिकारी ने विधानसभा चुनाव कार्यक्रम जारी किया
  • कलक्ट्रेट परिसर में तीनों विधानसभा के लिए नामांकन
  • पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक जमा होंगे पर्चे

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनपद में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही, जिले में आचार संहिता भी लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता के लगते ही विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संदर्भ में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध 8 जनवरी से सम्पूर्ण जनपद में लागू हो गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की तीनों विधानसभा के लिए नामांकन तहसील शामली स्थित कलक्ट्रेट कंपाउण्ड में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 08-विधानसभा कैराना के लिए नामांकन न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, 09-थानाभवन विधानसभा के लिए न्यायालय तहसीलदार शामली एवं 10-शामली विधानसभा के लिए न्यायालय उप जिलाधिकारी शामली के कक्ष में किया जाएगा।

नामांकन आगामी 14 जनवरी से 21 जनवरी तक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्रदत्त किए जा सकते हैं।

शामली जनपद में नामांकन प्रक्रिया

निर्वाचन की अधिसूचना 14 जनवारी

नामांकन की अंतिम तारीख 21 जनवरी

नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी

नामांकन पत्र वापसी 27 जनवरी

चुनाव चिह्न आवंटन 27 जनवरी

मतदान 10 फरवरी

मतगणना 10 मार्च

अबकी बार 46,408 मतदाता बढ़े

शामली जनपद में वर्ष 2022 के लिए गत एक जनवरी को अर्हता के आधार पर आलेख्य प्रकाशन के समय 9 लाख, 49 हजार, 491 मतदता पंजीकृत हुए, पांच जनवरी को अंतिम प्रकाशन के समय बढ़कर 9 लाख, 56 हजार, 354 हो गई है। वर्ष 2017 के मुकाबले इस बार 46,408 मतदाता अधिक हैं।

अबकी बार जनपद की तीन विधानसभा क्षेत्रों में 518523 पुरुष और 437751 महिला मतदाता हैं जबकि 80 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इस तरह जनपद में कुल 956354 मतदाता हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img