जनवाणी संवाददाता
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय व उससे संबंधित मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेज में संचालित एलएलबी और एलएलएम में प्रवेश के लिए आज से आफर लेटर जमा होंगे।जिसके बाद छात्र-छात्राएं 2 और 3 फरवरी को प्रवेश ले सकेंगे। एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में ओपन मेरिट से प्रवेश लिए जाएंगे। जिन छात्रों ने पहले पंजीयन कराया था, उनकी ओपन मेरिट जारी हुई थी।
ऐसे छात्र-छात्राएं अपने आफर लेटर जिस कालेज में एलएलबी में सीट रिक्त हैं, वहां जमा कर सकते हैं। कालेज आफर लेटर से मेरिट बनाकर दो और तीन फरवरी को प्रवेश लेंगे। उधर, एलएलएम में जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी थी, उनको प्राप्त अंक के आधार पर ओपन मेरिट जारी हुई है। एलएलएम में प्रवेश के लिए भी एक फरवरी तक आफर लेटर कालेजों में जमा होंगे। इसके बाद दो और तीन फरवरी को प्रवेश होंगे।

