Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

बड़ौत नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रत्याशी बने सुधीर मान

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: बड़ौत नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के नाम की घोषणा का इंतजार कर रहे लोगों का यह इंतजार नामांकन के अंतिम समय के करीब 15 मिनट पहले समाप्त हो गया। भाजपा के हाईकमान ने सुधीर मान के नाम की घोषणा की।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर प्रारूप 7 (क) व 7 (ख) लेकर तहसील में पहुंचे। नामांकन की समय समाप्ति से पूर्व उन्होंने सुधीर मान के नामांकन के साथ दोनों प्रारूप लगाए। इसके बाद एसडीएम के समक्ष नामांकन जमा किया।

कई भाजपा के संभावित उम्मीदवार भी अपने नामांकन दाखिल करने तहसील पहुंच गए थे। निवर्तमान चेयरमैन अमित राणा भी अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे थे। नामांकन कक्ष में पहुंचने से पहले ही जैसे सुधीर मान के नाम की सोशल मीडिया पर घोषणा हुई तो उन्होंने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। बाद में उन्होंने सुधीर मान के साथ नामांकन दाखिल कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img