- महिला का पति किसी काम से गया था धामपुर, पति की गैर मौजूदगी में उठाया पति ने कदम
जनवाणी ब्यूरो |
अफजलगढ़: अफजलगढ़ में एक मां ने बीमारी से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मां को ऐसा करते देख बेटी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया और दोनों की हालत बिगड़ गई। मोहल्लेवासियों ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर की मौहल्ला डूडा कॉलोनी निवासी मौहम्मद कासिफ ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार को भरण पोषण करता है। मोहम्मद कासिम की पत्नी सलमा बेगम (40 वर्ष) काफी समय से बीमारी को लेकर परेशान चल रही थी। बुधवार को जब उसका पति किसी कार्य से धामपुर गया था, तब उसने दोपहर को जहरीला पदार्थ खा लिया।
मां को ऐसा करता देख उसकी पुत्री घबरा गई और उसने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब दोनों की चीख-पुकार निकली तो पड़ोसी उसके घर पहुंचे, दोनों मां बेटी तड़प रही थी। पड़ोसियों ने मां व बेटी को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया और पुलिस को मामले की सूचना दी।
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हॉयर सेंटर रेफर किया गया है। मोहल्लेवासियों के मुताबिक दोनों की हालत में सुधार है। कस्बा इंचार्ज मैन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है, तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

