Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

-सुबह नौ बजे से देर शाम तक बंद रही मिल में गन्ना पेराई

जनवाणी संवाददाता |

शामली: बुधवार की सुबह करीब 9:00 बजे अपर दोआब शुगर मिल में एक बार फिर फायर राइजर की टरबाइन में तकनीकी खराबी होने के कारण पेराई बंद हो गई। जिसके शुगर मिल अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐलान कराकर किसानों को शुगर मिल ठीक होने तक शुगर मिल में गन्ना न लेकर आने की अपील की। तकनीकि खराबी के कारण दिनभर शुगर मिल बंद रही, जिस कारण किसानों के साथ ही नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जो किसान शुगर मिल में गन्ना लेकर पहुंचे थे, वो देर शाम तक मिल रोड पर भीषण ठंड में खडेÞ होकर मिल में तकनीकि खराबी ठीक होने का इंतजार करते रहे। शुगर मिल के सहायक गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि चीनी मिल में आज सुबह 9:00 बजे फायर राइजर की टरबाइन में तकनीकी खराबी होने के कारण पेराई बंद हो गई। शाम को समाचार लिखने तक चीनी मिल में पेराई ठप रही।

जिसके चलते शहर में चीनी मिल गेट पर गन्ना लेकर आए वाहनों की कतार लग गई। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने तकनीकि खराबी ठीक होने से तक किसानों से मिल गेट पर गन्ना न लाने की अपील की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img